फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने चार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला अस्पताल में स्वास्थ सेवाएं बदहाल है और स्वास्थ्य कर्मी भी लापता रहते है। सोमवार को सीएमएस डा. अरविंद सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तो हकिकत देख दंग रह गए। अस्पताल के एनसीडी सेल में तैनात कोई भी कर्मचारी उन्हे नहीं मिला। सीएमएस ने एक फिजियोथेरेपिष्ट, दो स्टाफ नर्स और एक काउंसलर का वेतन रोकने के साथ ही नोटिस जारी किया। बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित के निलंबन के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में कैंसर, मधुमेह, हृदय रोग व पक्षाघात से ग्रसित रोगियों उपचार के लिए एनसीडी सेल बनाया गया है। यहां मरीजों की विभिन्न प्रकार ब्लड सुगर, लिपिक प्रोफाइल, लिवर फंक्शन टेस्ट, यूरिन, ब्लड प्रेसर की नि:शुल्क जांच कराई जाती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां फिजियोथेरेपिष्ट सत्यकेतु सिंह, काउंसलर शिल्पी सिंह और स्टाप नर्स गीता जायसवाल व अनिता पांडेय को तैनात किया गया है। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अरविंद सिंह ने जिला अस्पताल के एनसीडी सेल का निरीक्षण किया। लेकिन यहां कोई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित नहीं था और मरीज इधर उधर भटक रहे थे। सीएमएस ने नाराजगी प्रकट जताते हुए तैनात सभी कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वहीं सीएमएस के जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण की जानकारी से स्वास्थ्य कर्मियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें