फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में दो हजार से अधिक अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज की ओर से एंबशिन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी के परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 45 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने करीब दो हजार युवाओं का साक्षात्कार लिया। मेले में चंदौली के अलावा वाराणसी, गाजीपुर समेत कई जिलों के युवाओं ने भाग लिया। रोजगार मेले में सुबह से ही युवाओं की भीड़ जुटने लगी थी। इसमें मैन्यूफैक्चरिंग, आटो मोबाइल, आईटी, आईटीईएस, रिटेल, हास्पिटैलिटी, लोजिस्टिक्स, अपैरल, वस्त्र उद्योग, फर्टिलाइजर, बैंकिंग, माइक्रो फाइनेंस, हेल्थ केयर सहित विभिन्न क्षेत्रों की 45 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें इंटरमीडिएट, डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, बीटेक, एमबीए और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर एंबिशन के चेयरमैन सुभाष मिश्र, निदेश पुनीत मिश्र, विवेक मिश्र, सीआईआई के रीजनल मैनेजर धीरेन्द्र मणि त्रिपाठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें