फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 12 लाख आभूषण के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिला अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मी के आवास से लाखों रुपये मुल्य के आभूषण और नकदी उड़ाने वाले दो शातिर चोर सोमवार की रात पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनके पास से पुलिस ने 12 लाख के आभूषण और 51 हजार रुपये नकदी बरामद कर लिया। मंगलवार को पुलिस लाइन में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने मामले की जानकारी देते हुए खुलासा किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में बड़े बाबू पद पर तैनात अंबिकेश कुमार जिला अस्पताल परिसर में ही सरकारी आवास में अपने परिवार के साथ रहता है। 10 जनवरी की रात उसके आवास से 12 लाख के कीमती आभूषण और तीन लाख नकदी की चोरी हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसपी संतोष सिंह ने मामले की खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और पुलिस की टीम बनाकर जिम्मेदारी सौंपा था। सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी के सामान के साथ बिहार भागने का प्रयास कर रहे है। पुलिस टीम ने नरसिंगपुर के पास एनएच के किनारे खड़े दो लोगों को रोककर पूछताछ कि तो वें कुछ बताने से आनाकानी करने लगे। उनके पास बैग की तलाशी ली गई तो उसमें नकदी सहित कीमती आभूषण मिले। कोतवाली लाकर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो पकड़े गए भदोही निवासी अमित बिंद और अहरौरा मिर्जापुर जनपद निवासी पंकज कुमार कुशवाहा ने स्वास्थ्य कर्मी के आवास से नकदी सहित आभूष चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके पास से 12 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण, 51 हजार नकद, एक एप्पल कंपनी का मोबाइल, एक बाइक और कम्प्यूटर हार्ड डिस्क बरामद किया है। पुलिस टीम में सत्येंद्र यादव, विनय तिवारी, शिवशंकर सिंह, उत्कर्ष मौर्य, सुनील मिश्रा, विपिन सिंह, आनंद सिंह, बृजेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें