फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र के ब्रेकर में खराबी आने से दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारगंज। क्षेत्र के जागेश्वरनाथ धाम में स्थित विद्युत उपकेंद्र के ब्रेकर में तकनीकी खराबी की वजह से सोमवार को दोपहर से पर्वतीय वन क्षेत्रों एवं चैबीसहा क्षेत्र के दो सौ गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। बिजली आपूर्ति ठप होने से नेवाजगंज पूर्वी लिफ्ट कैनाल से सिंचाई भी ठप हो गई है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को दोपहर में ब्रेकर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे जागेश्वरनाथ धाम उपकेंद्र से जुड़े शिकारगंज और सिकंदरपुर फीडर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मियों ने खराबी दूर करने का प्रयास किया लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं हुई। बिजली आपूर्ति ठप होने से नेवाजगंज पूर्वी लिफ्ट कैनाल तथा किसानों के निजी नलकूपो से सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गयी है। बिजली आपूर्ति ठप होने से शिकारगंज फीडर पर स्थित अमरा दक्षिणी, लठिया, चतुरीपुर, हिनौती, पिपरखड़िया, गायघाट, कुसुम्हा, जीयनपुरा, भगड़ा, उचेहरा, जोगिया, मिश्रपुरा, नौडिहा, बलिया कलां, बलिया खुर्द, शिकारगंज, बोदलपुर, कुशही, करवंदिया, नेवाजंगज, मुड़हुआ दक्षिणी, हेतिमपुर, प्रभुनारायणपुर, भुसिया, कुण्डा हेमैया तथा सिकन्दरपुर फीडर पर स्थित फिरोजपुर, गनेशपुर, पर्वतपुर, भीषमपुर, हाजीपुर, टकटकपुर, सेमरौर, गढ़वा दक्षिणी, गढ़वा उत्तरी, बरौझी, पिपरिया, कुदरा, सेमरा, रामलक्ष्मणपुर, फत्तेपुर, नीबी, रामपुर, बीकापुर, बैरी, पुरूषोत्तमपुर, शेरपुर, गोगहरा, मुड़हुआ उत्तरी, अकोढ़वा, रामपुर चमरही, मवैया, साराडीह, भलुआ बिलौड़ी, बारीगांव सहित विभिन्न गांवों में अंधेरा है। क्षेत्र के रामसेवक यादव, रामचंदर यादव, रामलाल यादव, कमलेशपति कुशवाहा, दिनेश चौहान, काशीनाथ पटेल, विजय त्रिपाठी, प्रभात पटेल, देशराज पटेल कहा कि उपकेंद्र की ठीक से देख भाल न होने और घटिया सामानों की आपूर्ति की वजह से आए दिन गड़बड़ी आती है। इस संबंध में उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि ब्रेकर की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जल्द ही खराबी दूर कर आपूर्ति शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें