फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार से अधिक किसानों को मिलेगी कर्ज से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कर्जमाफी योजना एक बार फिर से चालू हो गई है। किसान फसल ऋण मोचन योजना का लाभ लेने के लिए 10 से 21 जनवरी तक आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। जानकारी के बाद गुरुवार को जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में योजना का लाभ लेने के लिए किसानों की भीड़ लगी रही। लेकिन निर्धारित प्रारुप की जानकारी नहीं होने के चलते किसानों को वापस लौटा दिया गया। ऋण मोचन योजना के तहत जिले के 32 हजार तीन सौ किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला था। जबकि शासन की ओर से 43 हजार किसानों को लाभान्वित करने की योजना थी। वहीं योजना को बीच में सरकार अी ओर से बंद कर दिए जाने से दस हजार लोग लाभ से वंचित रह गए। लेकिन सरकार की ओर से कर्जमाफी योजना दोबारा से चालू करने के बाद किसानों में लाभ लेने के लिए जागरुकता बढ़ गई है। योजना के तहत किसान किसी भी सहज जनसेवा केंद्र या ऑनलाइन विभागीय वेबसाइट से निर्धारित प्रारुप भरने के बाद डाउनलोड करके उसे कृषि विभाग में आवेदन कर सकता है। वहीं निर्धारित प्रारुप के साथ किसान को आधार कार्ड, बैंक पास बुक के प्रथम व अंतिम पेज की छाया प्रति और खतौनी भी संलग्न करने के निर्देश दएि गए है। योजना के दोबारा चालू होने से जिले के 10 हजार से अधिक किसानों में कर्जमाफी की उम्मीद बढ़ गई है। गुरुवार को लगभग सैकड़ों किसान कर्जमाफी योजना के बारें में जानकारी लेने के लिए जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पहुंचे। जिन्हे योजना के बारें बताया गया और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें