फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीबों और पिछड़ों की हितैषी है समाजवादी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी की ओर से निकाली गई समाजवादी विकास विजन यात्रा गुरुवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर पहुंची और वहां नेताओं ने सभा की। वक्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति से से लोगों को अवगत करने के साथ ही सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही समाजवादी पार्टी को गरीबों और पिछड़ों का हितैषी बताया। धानापुर संवाददाता के अनुसार पूर्व विधायक सैयदराजा मनोज कुमार सिंह डब्लू ने समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय को लेकर गुरुवार को क्षेत्र के कोहड़ा, अवहीं, कवई पहाड़पुर गांव में जनसंपर्क किया। नुक्कड़ सभा कर पार्टी के नीतियों एवं विकास कार्य को बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीबों और पिछड़े वर्गों की हितैषी है। सैयदराजा विधानसभा में भी जो विकास के कार्य हुए है वह पार्टी की देन है। इस दौरान रामजनम यादव, अंजनी सिंह, महेंद्र पांडेय, बुल्लू यादव, रामबिलास विश्वकर्मा, सीताराम प्रजापति, आतिफ खान जिद्दी, बिहारी बिंद, रेहान खान, राजकुमार बिंद, मुरली पाल उपस्थित रहे।नौगढ़ संवाददाता के अनुसार समाजवादी विजन एवं सामाजिक न्याय यात्रा तहसील नौगढ़ के बरबसपुर और गंगापुर गांव में पहुंची। गांव में सपा कार्यऽकर्ताओं ने जनसंपर्क कर के सपा की नीतियों और भाजपा सरकार द्वारा गरीबों के साथ भेदभाव और छल किए जाने का आरोप लगाया। यात्रा का नेतृत्व राजकुमार पाल एवं संतोष बीआर ने किया। इसके पूर्व क्षेत्र के लौवारी कला मरवटिया और बोतलपुर गांव में भी कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान राजनाथ सिंह यादव, बलिराम सिंह यादव, सतीश यादव, मन्नू यादव, राजकुमार यादव, लक्ष्मण यादव, राधे सिंह खरवार, बिहारी विश्वकर्मा मौजूद थे। इलिया संवाददाता के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नसोपुर गांव में सभा आयोजित की। इसमें उन्होंने ग्रामीणों को पार्टी की उपलब्धियां गिनाई और भाजपा सरकार की नीतियों को जनता विरोधी बताया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्ग के लोगों को छला है। नौजवान बेरोजगार होकर घूम रहे हैं और व्यापारी जीएसटी के कारण दफ्तरों का चक्कर काटने को विवश हैं। इस दौरान अभिषेक बहेलिया, डॉ. रामअधार जोसेफ, रामसहारे यादव, जयराम मौर्या, रामप्रवेश, श्यामलाल चौहान, रामभजन, घासी, राजू उपस्थित रहे। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनारायण यादव व संचालन सूबेदार मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें