चंदौली । भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक बुधवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें संगठन सहित तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही जनपद में तीन जनवरी से निकलने वाली विरसा मुंडा व रानी दुर्गावती की ग्राम गौरव यात्रा की सफलता की रणनीति बनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजनम गोंड ने कहा कि इस यात्रा को सफल बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। यात्रा नौगढ़ के तिवारीपुर से प्रारंभ होकर जनपद भ्रमण करते हुए चार जनवरी को कुसुमही होते हुए गाजीपुर जिले में प्रवेश करेंगी। इस दौरान रामजी गोंड, नामवर खरवार, लालजी खरवार,महादेव गोंड रहे।