फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से जिले में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहाबगंज/ इलिया। जनपद में ठंड का कहर बढ़ने लगा है। ठंड की चपेट में आने से जिले के शहाबगंज व इलिया में बुधवार को दो लोगों की मौत हो गई।
शहाबगंज में निरंकारी मिशन के क्षेत्रीय मुखिया रामजी चौहान (65) की ठंड के लगने के कारण हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई। मौत की सुचना मिलते ही कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना प्रकट करने भारी संख्या में शुभचिंतक पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ। उनके ज्येष्ठ पुत्र कमलेश कुमार निरंकारी ने मुखाग्नि दी। वहीं इलिया कस्बा में ठंड लगने से रामनिवास शर्मा (60) की मौत हो गई। रामनिहोर रात का खाना खाने के बाद सो रहे थे। रात में 11 बजे के लगभग अचानक उनके पेट में तेज दर्द होने लगाऔर उल्टी शुरू हो गई। बिगड़ती हालत देख परिजन इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी चिकित्सालय ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान इंदू देवी ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए आश्रितों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें