कंदवा। सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने डाला छठ पर्व के मद्देनजर बरहनी विकास खंड के घोसवा गांव स्थित तालाब में साफ सफाई की। गांव की महिलाएं इसी तालाब में पिछले चार दशक से छठ पूजन करती चली आ रही हैं।
घोसवा गांव के पूर्व दिशा में ऐतिहासिक तालाब का निर्माण 100 वर्षों पूर्व कराया गया था । इसके पश्चिमी भीटे पर भगवान शिव और मां काली का भव्य मंदिर स्थापित है। तालाब के भीटे के किनारे छायादार और फलदार वृक्ष लगाए गए हैं। तालाब में घास और गंदगी हो गई थी। छठ पर्व में अर्घ्य देने वाले व्रतियों को दिक्कत न हो इसके लिए संस्था ने साफ सफाई का निर्णय लिया। सुबह ही संस्था के सदस्य फावड़ा, झाड़ू सहित अन्य सामान लेकर तालाब के किनारे पहुंच गए और साफ सफाई शुरू कर दी। इस अभियान के माध्यम से संस्था ने लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। साफ-सफाई करने वालों में प्रधानपति अनूप सिंह, अमित सिंह , पप्पू सिंह , अंकित , गोलू , टिंकू , काजू , बबलू , गिरजेश शामिल रहे।