फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भी फरियादी नहीं पहुंचने पर आयोग की सदस्य ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो चंदौली। राज्य महिला आयोग की सदस्य अनामिका चौधरी बुधवार को मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई के पहुंची। लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में मौके पर कोई फरियादी नहीं पहुंचने पर संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जाहिर किया। अधिकारियों को योजनाओं व कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की हिदायत देते हुए उन्होने जिले में लंबित मामलों के बारें पूछताछ किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि विभिन्न मामलों में पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए राज्य महिला आयोग का गठन किया गया है। इसके लिए प्रत्यके माह के पहले और तीसरे बुधवार को पीड़ित महिलाओं के मामलों की सुनवाई कराई जाएगी। जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित कर मामलों का निस्तारण कराया जाएगा। वहीं जरूरत पड़ने पर रिपोर्ट मंगाकर शासन को भी भेजी जाएगी। ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाया जा सके। कहा कि आपराधिक घटनाओं के बाद महिलाओं को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 181 आशा ज्योति केंद्र अथवा हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। पीड़िता की शिकायत मिलने के तुंरत बाद हर हाल में राहत पहुंचाई जानी चाहिए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जनपद में लंबित व निस्तारित मामलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना स्तर पर इस वर्ष अब तक 187 मामलों का निस्तारण कराया गया है। वहीं सात मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को योजनाओं व कार्यक्रमों के बाबत व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। कहा कि कस्बा व ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर अथवा अन्य माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए। इससे अधिक से अधिक लोग योजना से लाभान्वित हो सकेंगे। इस दौरान बीएसए भोलेंद्र प्रताप, जिला प्रोवेशन अधिकारी इंद्रावती यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता, सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें