फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपलिंग टूटने से दो खंड में हुई मालगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद की ओर जा रही मालगाड़ी रेलवे यार्ड के वेस्ट केबिन के समीप शुक्रवार की सुबह आठ बजे कपलिंग टूटने से दो भागों में बंट गई। इससे रेल प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में कर्मचारियों की टीम ने दोनों भाग को जोड़ा और आगे के लिए मालगाड़ी को रवाना किया। इस दौरान करीब आधे घंटे रेलवे रूट बाधित रहा। हालांकि इससे किसी यात्री ट्रेन के समय पर प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

मालगाड़ी के खाली डिब्बे पीडीडीयू स्टेशन से कल्याण (मुंबई) के लिए चली थी। स्टेशन से इलाहाबाद की ओर करीब दो किलोमीटर आगे चलते ही खंभा नंबर 673/168 के समीप मालगाड़ी के बीच की रैक की कपलिंग टूट गई और मालगाड़ी दो भागों में विभक्त हो गई। इंजन के साथ बीस बोगी सौ मीटर आगे चली गई, जबकि अन्य बोगियां गार्ड डिब्बे के साथ पीछे रह गई। अचानक पिछला डिब्बा रूक जाने पर गार्ड ने चालक को वाकी-टाकी से कपलिंग टूटने की सूचना दी। वहीं अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। मालगाड़ी दो भागों में बंटने की सूचना पर अधिकारियों में खलबली बच गई। आनन फानन में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और आगे बढ़े अन्य रैक को वापस लाकर जोड़ा गया। इसके बाद मालगाड़ी आगे के लिए बढ़ी। इस दौरान बीस मिनट तक रूट बाधित रहा। हालांकि इस दौरान कोई यात्री ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें