फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रासफार्मर जलने से नाराज ग्रामीणों ने लालटेन लेकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। विकास खंड के बरठी गांव में बिजली विभाग के अधिकारियों व ठेकेदार की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को पिछले एक सप्ताह से अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ रहा है। प्रयास के बाद दूसरा ट्रांसफार्मर लगा लेकिन वह भी चालू होते हुए जल गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने हाथों में लैंप व लालटेन लेकर रविवार को नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि जल्द ही आपूर्ति नहीं सुधरी तो आंदोलन किया जाएगा।
बिजली उपकेंद्र से सकलडीहा दक्षिणी फीडर से सैकड़ों गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। एक सप्ताह पूर्व बरठी गांव में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी अधीशासी अभियंता, एसडीओ व जेई के साथ ही ठेकेदार को भी बताया कि लेकिन किसी ने इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया। काफी प्रयास के बाद शुक्रवार को दूसरा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगवाया। इसके बाद गांव में चंदा मिलाकर कुछ टूटे तारों को ठीक कराया गया । शनिवार की देर शाम को जैसे ही बिजली आपूर्ति बहाल हुई ट्रांसफार्मर फिर से जल गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हाथ में लालटेन व लैंप लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेताया कि अगर जल्द ही बिजली विभाग ट्रांसफार्मर नहीं लगाया तो ग्रामीण तहसील पर एसडीएम का घेराव करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में जेई मनोज पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ट्रांसफार्मर लग जाए। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में रामचंद्र सिंह, शिवपूजन शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, पिंटू शर्मा, संत सिंह, मोनू पटेल, सनी पाठक, सतेन्द्र पटेल, रिशु, ध्रुव, रविन्द्रर शर्मा, दीपू शर्मा और कल्लू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने लगवाया सोलर लाइट
सकलडीहा। विकास खंड के बरठी गांव स्थित बाबा कालेश्वर नाथ मंदिर पर भाजपा सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के निर्देश पर रविवार को प्रतिनिधि मोनू सिंह ने सोलर लाइट लगवाने की व्यवस्था की।इसके बाद विधायक ने उन्हें आश्वासन दिया था। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें