फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा महासचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। बसपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को माला फूल से लादकर गगन भेदी नारे लगाए। श्री राजभर ने कार्यकर्ताओं को बूथ पर संगठन को मजबूत करने और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को जनता के सामने रखने का निर्देश दिया। वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बिहार की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और भ्रष्टाचार चरम पर है। लोग भाजपा के वायदों से जनता ऊब चुकी है । आरोप लगाया कि बसपा शासन काल में जो अधिकारी लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से निस्तारण करते थे, आज वहीं अधिकारी सत्ता के शह पर लोगों का शोषण कर रहे हैं। कहा कि लोगों की निगाह बसपा की ओर है और लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। स्वागत करने वालों में घनश्याम प्रधान, सोनू सिंह, गुलसेर अली, तिलकधारी बिंद, बृजेश सिंह, अर्चना देवी, सदानंद, सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें