चंदौली। विधान सभा चुनाव में किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफी योजना में सरकार अब एनपीए खाता हो चुके किसानों का भी कर्ज माफ करेगी। इसके लिए कृषि विभाग के पास शासनादेश भेज कर ऐसे किसानों की सूची तैयार करने के लिए सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है। शासन से निर्देश के बाद कृषि विभाग ने ऐसे किसानों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। बैंकों से एनपीए खाता धारकों की सूची मांगी गई है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि उन्हीं किसानों को इसका लाभ मिल सकेगा जो लोग अपने आधार को खाता से 15 मई तक लिंक करा देगें।