फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सहयोग कार्यालय पर विधायक सुनेंगी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
उद्घाटन किया
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। भाजपा ने पिछली सरकारों की तरह झूठी घोषणा नहीं की बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार एवं विकास कार्य किया है। ये बातें शनिवार को नगर स्थित इस्टर्न बाजार में मुगलसराय विधायक साधना सिंह का जन सहयोग कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा काशी क्षेत्र के संगठन मंत्री रत्नाकर पांडेय ने कही। इससे पहले उन्होंने कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मुगलसराय विधानसभा की विधायक साधना सिंह ने कहा कि विधायक जनसहयोग केंद्र स्थापित हो जाने से जनता को लाभ होगा वे यहां आकर अपनी समस्याएं कह सकते हैं। जिसके निराकारण के लिए प्रयास किया जाएगा। कहा कि जन सहयोग केंद्र पर प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को शाम तीन से छह बजे तक जनता की समस्याओं को सुनकर वह समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान चेयरमैन नगर पालिका संतोष खरवार, राघव सिंह, आलोक वरूण, अमित केशरी, भानू तिवारी, महेन्द्र पटेल, सुनील विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें