फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने बांटा गरीबो में कंबल व साड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। आल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के तत्वाधान में गुरवार को सदर तहसील अंतगर्त बरठी कमरौर में कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी पहुंच गए। इन दोनों अधिकारियों ने गरीबों को कंबल व महिलाओं को साड़ी वितरित किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आज के समाज में सजग प्रहरी के रुप में मीडिया काम कर रही है। इसके द्वारा कराया गया हर कार्यक्रम अपने आप में एक अलग मिशाल है। इन जाडे़ के दिनों में अभी तो जिला प्रशासन हर स्थानों पर कंबल की व्यवस्था नहीं करा पाया है। लेकिन मीडिया द्वारा इस प्रकार का कार्य कर अधिकारियों को इसके विषय में जागरुक कर दिया। इस दौरान विवेक पांडेय, सूरज सिंह, रामाकांत पांडेय, जितेंद्र उपाध्याय, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें