कमालपुर। बसगांवा में पानी की निकासी न होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रधान पर उपेक्षा का आरोप लगाकर शुक्रवार को गांव में ही विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि जल्द जलजमाव की समस्या का निदान नहीं हुआ तो वे विकास खंड अधिकारी का घेराव करेंगे।
बसगांवा के मठिया पर बस्ती जाने वाले मुख्य सड़क पर गांव का गंदा पानी बह रहा है। जिससे बस्ती में जलजमाव हो गया है। ग्रामीणों के आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और जिला प्रशासन सहित अन्य अधिकारियों गुहार लगाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुई। जिससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में ही विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों चेताया कि समस्या का निदान नहीं हुआ तो ग्रामीण विकास खंड अधिकारी का घेराव करेंगे। इस दौरान दीपू राय, मक्खन राम, श्यामा देवी, सुनीता अंजनी, सरवन, राजेश राय,मुन्ना, कमाल, आशा, शांति देवी, सोनी देवी आदि मौजूद रहे।