फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

विज्ञापन
कार्यकर्ता
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। मानदेय में वृद्घि और केंद्रों पर सुविधाएं मुहैया कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धरना स्थल पर बुद्धि-शुद्धि यज्ञ कर अपना विरोध जताया। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की सदबुद्धि के लिए यह कार्यक्रम किया गया है ताकि सरकार कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर ध्यान दे।
विज्ञापन

लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर हुए लाठी चार्ज की निंदा करते हुए जिलाध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने कहा कि अपने हक के लिए लोकतांत्रित तरीके से धरना दे रहीं कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस और प्रशासन द्वारा दमनकारी नीति अपनाई जा रही है। लेकिन इससे हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है आंदोलन जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं ने 18 हजार रुपये मानदेय की अपनी मांग को दोहराते हुए कहा कि श्रम कानून के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उक्त मानदेय मिलना ही चाहिए। कहा कि मानदेय में वृद्धि, पंजीरी घोटाले की जांच, केंद्रों पर कुर्सी, टेबल आदि सुविधाएं उपलब्ध कराने और हाट कुक्ड योजना शुरू कराने को लेकर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान दो नवंबर को थाली के साथ प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर मंजू यादव, रीता, रमा, संगीता, अंजना, स्नेहा, शांति, अनीता, तुलसी, गंगा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें