फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके मनाने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। दुर्गापूजा व मोहर्रम के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुधवार को अलीनगर थाने में शांति समिति की बैठक क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में संम्पन्न हुई। इसमें दोनों ही त्यौहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। इस दौरान सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि त्यौहार आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाए वहीं किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना फौरन नजदीकी पुलिसकर्मी को दें। सभी लोगों को एक दूसरे से मिलजुलकर त्यौहार मनाना चाहिए। बसनी गांव के तजियादारों ने रास्ते में बिजली की तार लटकने की शिकायत की। इस पर बिजली विभाग के अधिकारियों को समस्या समाधान करने का निर्देश दिया गया। वहीं कई लोगों ने क्षतिग्रस्त मार्ग होने की शिकायत की। इसपर सम्बंधित लोगों को सड़क मरम्मत का भी निर्देश दिया गया। सभी पूजा पंडाल व आसपास सीसी कैमरा लगाने का भी निर्देश पूजा कमेटियों को दिया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अतुल नारायण सिंह, बीरबहादुर सिंह, अजय अवस्थी, धनन्जय मिश्रा, इस्तेखार, मधु राय, वसीम, सैफ अहमद, कयामुद्दीन, विक्की सिंह, प्यारेलाल, जाकिर अली, अफरोज आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें