फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली से मंदिर क्षतिग्रस्त , युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के मथुरापुर गांव में सोमवार की देर शाम बिजली गिरने से उसकी चपेट मे आकर जहां एक युवक झुलस गया। वहीं गांव स्थित काली मंदिर भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। अचेत युवक को इलाज के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खुरहट गांव निवासी त्रिभुवन खरवार (48) सोमवार की देर शाम बारिश से बचने के लिए काली जी के मंदिर में बैठा हुआ था। उसी दौरान बिजली मंदिर को भेदती हुई एकदम उसके क़रीब आकर गिरी। इससे युवक झुलस गया और अचेत होकर गिर पड़ा। वहीं बिजली से मंदिर की छत व फर्श के साथ अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। तेज आवाज व चमक देख एकबारगी तो आस पास के घरों में मौजूद लोग भी दहशत से सहम गए। जब बारिश कुछ धीमी हुई तो गांव के कुछ लोग मंदिर की तरफ गए । यहां बिजली से झुलसा युवक अचेत पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दी । उसके परिजन रोते- बिलखते मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों के साथ इलाज के लिए निजी चिकित्सक ले गए । निजी चिकित्सक और ग्रामीणों की माने तो अभी भी पीड़ित युवक हादसे से डरा सहमा हुआ है। युवक के कानों से कम सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें