फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे बाबा जागेश्वरनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शिकारगंज। बाबा जागेश्वरनाथ धाम में श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को लगने वाले मेले की सुरक्षा व्यवस्था तथा भीड़ के नियंत्रण के लिए मंगलवार की देर शाम धाम परिसर में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों ने नागरिकों के साथ विचार विमर्श किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बार बाबा जागेश्वरनाथ का दर्शन करने आने वाले कांवरिए और दर्शनार्थी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी जियालाल सरोज ने कहा कि बाबा जागेश्वरनाथ धाम के प्रति लोगों की श्रद्धा तथा मेले के अवसर पर होने वाली भारी भीड़ नियंत्रित करने में जनसहयोग की भूमिका अहम है। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने कहा कि मेले के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस एवं पीएसी के जवानों के साथ महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। बैठक में कोतवाली प्रभारी चकिया ने यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गए हैं । बैठक में महंत कैलाश गिरी, प्रधान रामविलास पाल, पूर्व प्रधान रामचंद्र यादव, अरविंद कुमार सिंह, सालिक पाल, कैलाश दूबे, सच्चिदानन्द दूबे, बाबूलाल जायसवाल, भरत माली सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें