फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रोजगार मेले में 172 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सोमवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवसा में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत 485 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। मेले में 12 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 172 अभ्यर्थियों का चयन किया।
विज्ञापन

रोजगार मेले का उद्घाटन भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी विवेक यादव ने किया। मेले में सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ लगनी शुरू होगी। विवेक यादव ने कहा कि जनपद स्तर पर आयोजित होने वाला रोजगार मेला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। कहा कि नियमित शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा में भी पारंगत होना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। युवाओं को रोजगार के लिए भागदौड़ नहीं करना पड़ रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई अजय कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी गिरिजेश गुप्ता, आनंद श्रीवास्तव, शशिकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें