फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में खड़े होकर सत्याग्रह की नहीं मिली इजाजत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पूर्वांचल को राज्य का दर्जा देने व पूर्वांचल के समग्र विकास की मांग को लेकर रविवार को नगर के मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब पर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा ने जल सत्याग्रह का आयोजन था। हालांकि पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति न होने की बात कहकर जल में खड़े नहीं होने दिया। इस पर सत्याग्रहियों ने हाथ में जल लेकर जल की पवित्रता बनाए रखने, पूर्वांचल राज्य बनवाने और पूर्वांचल की खुशहाली का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जल संकल्प सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवंश पूर्वांचली ने कहा कि अब वह उचित समय आ गया है जब 70 सालों से बदहाल पूर्वांचल को पृथक राज्य का दर्जा दे दिया जाए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों ने पूर्वांचल की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए 1962 में बनी पटेल कमेटी की रिपोर्ट। इस रिपोर्ट को आज तक न तो सार्वजनिक की गई, ना ही उसे संसद और विधानसभा के पटल पर रखा गया। कार्यक्रम में एक स्वर से लोगों ने सभी राजनीतिक दलों से पूर्वांचल राज्य बनाने के मुद्दे को अपने-अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने की मांग की गई। अध्यक्षता करते हुए जनमोर्चा के संरक्षक चंद्रभूषण मिश्र कौशिक ने जल की सुरक्षा व पवित्रता बनाये रखने का आह्वान किया। बाद में जनमोर्चा के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर एडवोकेट पवन कुमार सिंह, सीमा सिंह, विमलेश त्रिपाठी, रेखा सिंह पटेल, शिव प्रकाश चौबे, वीरेंद्र कुमार सिंह, राजेश नारायण सिंह, शिव सखा, डॉ अनिल यादव, अजित प्रताप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें