फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन बोर्ड परीक्षा की 17 हजार कापियों का हुआ मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शिक्षकों की संख्या बढ़ने के साथ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन कार्य भी तेजी पकड़ने लगा है। चौथे दिन मंगलवार को जिले के तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों ने विभिन्न विषयों की कापियों का मूल्यांकन किया। आने वाले दिनों में परीक्षकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर कालेज में कापियों का मूल्यांकन कार्य 127 डीएचई और विभिन्न स्कूलों से आए शिक्षकों ने किया। इस दौरान उन्होंने 4916 कापियों की जांच की। कापियों का मूल्यांकन विद्यालय के 19 कमरों में किया गया। विद्यालय में मूल्यांकन कार्य के लिए कुल 333 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षकों ने हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, गृहविज्ञान और सामाजिक शास्त्र की कापियों का मूल्यांकन किया। केंद्राध्यक्ष व विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने बताया कि कापियों के मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है। उम्मीद है कि तय समय तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ने के साथ कापियों की जांच में और तेजी आएगी। वहीं चंदौली में महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक डॉ. रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को यूपी बोर्ड की लगभग आठ हजार कापियों का मूल्यांकन किया गया। इसमें तीन सौ से अधिक परीक्षक शामिल रहे। बताया कि अब तक कुल 16 हजार से अधिक कापियों का मूल्यांकन हो चुका है। वहीं चकिया स्थित आदित्य नारायण इंटर कालेज में भी तीसरे दिन मूल्यांकन कार्य में तेजी देखने को मिली। प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार मिश्र ने बताया कि सौ परीक्षकों ने लगभग 4500 कापियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें