फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की परीक्षाओं के उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कल से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को तैयारी अंतिम दौर में है। जनपद के तीन केंद्र पर आठ मार्च से सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। इसके बाबत विभाग की ओर से विषयवार परीक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मुख्यालय के महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज,आदित्य नारायण राजकीय इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। जहां सीसीटीवी कैमरे के निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। विभाग की ओर से केंद्र के प्रधानाचार्यों को मूल्यांकन कराने के लिए व्यवस्थाएं दुरूस्त रखने का निर्देश जारी किया गया है। साथ ही केंद्रों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. विनोद कुमार राय ने कहा तीन केंद्रों पर आठ मार्च से मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्र प्रभारियों को परीक्षकों की तैनाती कर सूची उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें