फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्य दिवस पर अघोरेश्वर भक्तों ने चखा प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। हरिहरपुर स्थित आदि आश्रम और सकलडीहा के अभेद आश्रम में रविवार को अनन्य दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने मां अन्नपूर्णन्ना और अघोरेश्वर महाप्रभु को चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण किया। मान्यता है कि वर्षो पूर्व अघोरेश्वर भगवान अवधूत राम को प्रयागराज के माघ मेला में मां अन्नपूर्णन्ना देवी के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। तभी से दोनो आश्रमों में अनन्य दिवस का आयोजन होता आ रहा है। रविवार को दोनों आश्रमों में महाप्रभु और मां अन्नपूर्णन्ना देवी को प्रसाद चढ़ाया गया। इसके बाद दूर दराज से आये भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया गया। कार्यक्रमों में सबसे पहले साफ सफाई, श्रमदान, झंडोत्तोलन, पूजन, आरती, सफल योनी का पाठ व भजन कीर्तन हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गोष्ठी में शेखर बाबा और शिवाजी सिंह ने कहा महाप्रभु की शरण में सारे दुखों का हरण होता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमित सिंह, संतोष सिंह, भारतीय पोप पाल सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, राहुल सिंह, उपेंद्र सिंह, दीपू, विक्की, कीनाराम सिंह, कमला प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें