फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में तेजी लाए ग्राम प्रधान व सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत सदर विकास खंड में बने रहे शौचालयों की प्रगति जानने के लिए शनिवार विकास खंड के सभागार में प्रधानों व ब्लाक के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें डीपीआरओ उमाशंकर ने लाभार्थियों के खाते में शौचालय निर्माण की भेजी गई धनराशि व अपूर्ण शौचालयों को तत्काल पूर्ण करने का खंड विकास अधिकारी एमपी चौबे को निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने कहा कि शौच म़ुक्त गांव बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। सदर ब्लाक क्षेत्र के सभी गांवों के लाभार्थियों के खातों में प्रथम किस्त भेज दी गई है। इसमें अधूरे पड़े शौचालयों को तत्काल पूरा कराया जाए, ताकि दूसरी किस्त समय से भी भेजी जा सके। कहा शौचालय निर्माण में मनमानी और निर्माण कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खंड विकास अधिकारी एमपी चौबे को निर्देश दिया कि लापरवाह सचिवों व प्रधानों की सूची तत्काल कार्यालय में प्रस्तुत करें। इस दौरान अशोक यादव, जनार्दन यादव, नंदलाल, लाल बहादुर, संजू यादव, उमा यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें