फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में अनुपस्थित बीडीओ का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सांसद निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे डीएम नवनीत सिंह चहल शुक्रवार को तेवर में थे। कलेट्रेट के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने दो टूक कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता मिली और समय से कार्य पूरे नहीं हुए तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं बैठक में शामिल नहीं होने पर चकिया बीडीओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम कहा कि विकास कार्यों को गति देना सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। बैठक में चकिया खंड विकास अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव को वेतन रोकने संग स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया। कहा कि जनपद में कितने स्थानों पर हाईमास्ट सोलर लाइट लगाए गए है। इस पर कार्यदायी संस्था के अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 62 हाईमास्ट सोलर लाइट स्वीकृत हैं, इसमें 45 लग गए हैं। पांच पर कार्य चल रहा है। इसे जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। डीआरडीए अधिकारी को लगाए गए लाइटों का स्थलीय निरीक्षण कर सत्यापन करने का निर्देश दिया। वहीं सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पास स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर के पास व चहनियां चौराहे पर हाईमास्ट सोलर लाइट, ग्राम मटकुट्टा रेलवे क्रासिंग के पास 9 मीटर विद्युत हाईमास्ट लाइट की स्थापना, ग्राम खुचमा के कुछमन रेलवे क्रासिंग के पास व सकलड़ीहा के अलीनगर मेन रोड त्रिमुहानी पर 12.5 मीटर विद्युत हाईमास्ट लाइट लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड को निर्देशित किया कि जनपद में सांसद निधि से स्थापित होने वाले सुविधा केन्द्र के निर्माण जल्द कराएं। इस दौरान सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, परियोजना निदेशक, डीआरडीए अधिकारी सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें