फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे स्काउट गाइड डिस्ट्रिक रैली में स्कूल ओपेन ग्रुप विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे स्काउट एंड गाइड्स कि जिला संघ की ओर से पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज में आयोजित डिस्ट्रिक रैली का शुक्रवार को रंगारंग समापन हुआ। छात्र-छात्राओं ने नृत्य-संगीत की शानदार प्रस्तुतियों से समारोह में चार चांद लगा दिए। इसमें स्कूल ओपेन ग्रुप विजेता और आरपीएफ ओपेन ग्रुप को उप विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी जिला आयुक्त अजीत कुमार ने दोनों टीमों को शील्ड और प्रमाणपत्र प्रदान किया। समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट गाइड और खेलकूद छात्र जीवन के अभिन्न अंग हैं। खेल से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। हर व्यक्ति में आगे बढ़ने और प्रतिस्पर्धा करने के सभी गुण विद्यमान हैं, जरूरत होती है उन्हें तराशकर सकारात्मक दिशा में उपयोग करने की। कहा कि स्काउटिंग व्यक्ति में अच्छा नजरिया व सकारात्मक सोच विकसित करने में सक्षम है। इसके बाद प्रतिभागियों ने नृत्य, गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं। इस मौके पर वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता डीजल इकबाल अहमद, वरीय मंडल विद्युत अभियंता कचस्टा प्रशांत कुमार, वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता श्रवण कुमार, वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी केएन सिंह यादव व मंडल अभियंता एसके राय ने भी प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर आयशा सिद्दीकी, प्रीतम दत्ता, नीरजचंद्र मिश्रा, ममता रॉय, गीता भट्टाचार्य, अमित बनर्जी, अजय कुमार, देवशरण ठाकुर, दिनेश तिवारी, श्रीकांत शर्मा, रीना भट्टाचार्य, सतीश कुमार, निशिथ रंजन, कुंज बिहारी मिश्र, धर्मेन्द्र गुप्ता रहे। संचालन जिला सचिव संतोष तिवारी ने और धन्यवा ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें