फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के बकौड़ी गांव के ग्राम पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है। गांव के विकास की चर्चाएं होने के बजाय भवन कुछ परिवारों का आवास बन गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। गांव में वर्ष 2011-12 में करीब 14 लाख रुपए की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया था। इसके बाद भवन में गांव के कुछ लोग अवैध कब्जा कर परिवार के साथ रहने लगे। पंचायत भवन के कमरों के दरवाजे और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ग्रामीणों की माने तो भवन बनने के बाद यहां एक भी बैठक नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत भवन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान विकास कुमार का कहना है कि कब्जा करने वाले लोगों से कई बार भवन खाली करने को कहा गया लेकिन वे तैयार नहीं है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाएगी। वहीं, खंड विकास अधिकारी विजय सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर पंचायत भवन को खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें