इलिया। समाजवादी पार्टी की ओर से सात से 20 जनवरी तक चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को गांधीनगर गांव में जनसभा आयोजित की गई। इसमें पूर्व की सपा सरकार की कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा देकर देश और प्रदेश की भाजपा सरकार ने वादा खिलाफी कर देश के गरीबों, किसानों, नौजवानों, दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को धोखा दिया है। किसानों को लागत का दोगुना मूल्य देने का वादा कर सबको ठगने का कार्य किया है। दो करोड़ लोगों को नौकरी देने के नाम पर नौजवानों के साथ छलावा करने का काम किया गया है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंक कर जनता को बदला लेने की जरूरत है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यों व भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर करने के लिए पार्टी द्वारा जारी की गई अपील की पर्ची भी लोगों में बांटी गई। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी प्रभुनारायण यादव, अभिषेक बहेलिया, विजय विश्वकर्मा, रामबदन निषाद, मनोज सिंह, अरविंद कुमार, अभिमन्यु, रामभजन मौर्य, चरण सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता रामविलास विश्वकर्मा व संचालन रामसहारे यादव ने किया।