फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि अधिग्रहणा में तेजी लाने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बुधवार की शाम तहसील का वार्षिक मुआयना किया। मुआयना के दौरान संपूर्ण समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में देरी करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के भी निर्देश एसडीएम और तहसीलदार को दी।
विज्ञापन

मुआयना के दौरान डीएम ने संग्रह अनुभाग, रजिस्ट्रार कानूनगो अनुभाग, नजारत, तहसीलदार न्यायालय के अभिलेखों का कार्यालयों में जाकर सत्यापन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने, छोटे बकायों पर ध्यान देने तथा बड़े बकाएदारों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव बेहतर करने तथा वरासत के मामलों को निपटाने के आदेश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दीप्तिदेव यादव, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें