फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तीन खबरों की फाइल-
01. गोष्ठी में बाल संरक्षण के प्रति किया जागरूक
पीडीडीयू नगर। मानव ससांधन एवं महिला विकास संस्था और पंचयती राज विभाग की ओर से अमालपुर प्राथमिक विद्यालय पर ग्राम स्तरीय बाल संरक्षण समिति की गोष्ठी हुई। प्रधान श्याम नरायन की अध्यक्षता में ग्रामीणों को बाल संरक्षण के बारे में बताया गया। गोष्ठी में प्रधान श्याम नारायण यादव ने बाल संरक्षण समिति को सक्रिय करने एवं उनके जीवन का अधिकार ,विकास का अधिकार, संरक्षण का अधिकार ,सहभागिता के अधिकार के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया। बच्चों के विकास और बच्चों को बालश्रम से मुक्त करने पर विशेष बल दिया। इस मौके पर दिनेश सिंह ,शाहनवाज बानो, नीलम यादव, रीना भारती, बृजेश यादव, साधना उपस्थित रहे।
02. सर्पदंश से किसान की मौत
धानापुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत हिगुतगढ़ गांव में बुधवार की भोर में गेहूं की सिचाई करते समय जितेन्द्र प्रताप सिंह(64) को सर्प ने डस लिया। इसका पता चलते ही वह बइक से भाग कर घर आए और परिवार वालों का बताया। परिवार वाले कुछ समझते तब तक जितेन्द्र अचेत हो गए। परिवार वालों ने जितेन्द्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

03. सेंध लगाकर हजारों की चोरी
धानापुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत खरखोलिया गांव में मंगलवार की रात चोरों ने रंजित राय के घर में सेंध लगाकर पांच हजार रुपये नकदी सहित चालीस हजार रुपये के जेवरात चुरा लिए। ईट भट्ठे पर मजदूरी का काम करने वाले रंजित परिवार के साथ रात में सोया था। इसी बीच रात में चोर सेंधमारी कर अंदर आए और सूटकेट उठाकर ले भागे। सुबह कमरे की दीवार में सेंध देखकर परिवार वाले हतप्रभ रह गए। इसकी सूचना पुलिस के दी। खोजबीन करने पर घर से लगभग दो सौ मीटर की दूर पर टूटा हुआ सूटकेस मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें