फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम बच्चालाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें एडीएम ने ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई, जागरुकता कार्यशाला आयोजित करने पर जोर दिया। साथ ही स्कूली वाहनों के फिटनेस को चेक करने और सड़क पर संचालित हो रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए एआरटीओ और यातायात पुलिस को निर्देशित किया।
विज्ञापन

कहा लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी देने के लिए परिषदीय विद्यालयों और इंटर कालेजों में कार्यशाला का आयोजन होना बहुत जरुरी है। क्योकि आज सड़कों पर बहुत अधिक तादात में युवा वर्ग बाइकों का प्रयोग कर रहे है। ऐसे में इन्हे जागरुक करना जिला प्रशासन की प्रमुख जिम्मेदाची है। कहा कि इसके पश्चात भी यदि वाहन चलाते समय चालक द्वारा ईयर फोन या मोबाइल फोन का प्रयोग किया जाता है तो उसका चालान कर दिया जाय। साथ ही सीट बेल्ट एवं हेलमेट प्रयोग न करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया। कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों को तत्काल चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराये दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में इंडीकेटरों के माध्यम से दर्शाया जाय। इस दौरान एएसपी आपरेशन विरेंद्र कुमार यादव, डीडीओ पद्मकान्त शुक्ल, बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह, एआरटीओ डा. दिलीप गुप्ता, एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह, टीएसआई राजकुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें