पीडीडीयू नगर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर तालाबों की साफ सफाई के लिए पूजा समितियां आगे आई है। शुक्रवार को विभिन्न इलाकों में तालाबों की साफ सफाई की गई।
नगर के सिकटिया गांव के युवाओं ने प्रशासन केे आइना दिखाते हुए स्वयं हाथों फावड़ा उठाया और अभियान चलाकर तालाब के घाटों की साफ सफाई की। नग के वार्ड नंबर चौदह परशुरामपुर सिकटिया स्थित तालाब पर अस्ताचल गामी और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है। छठ सिर पर है लेकिन तालाब की सफाई की ओर प्रशासन का ध्यान नहीं रहा। इसको देखते हुए युवाओं ने हाथों से साफ करने का निर्णय लिया था। अभियान में राकेश शर्मा, राहुल वर्मा, अमित यादव, सूरज पटेल, किशन यादव, संजय यादव, सुखु, ज्योतिष कुमार रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में लोक आस्था के पर्व डाला छठ के मद्देनजर तालाबों और नहरों पर साफ-सफाई का कार्य जोर शोर से जारी हुआ। घोसवा गांव में जय भवानी युवा संघ समिति की ओर से कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को साफ सफाई की। इस मौके पर यशवर्द्धन सिंह, अंबुज सिंह, सोनू तिवारी, जगदीप सिंह, राजू यादव, चिंटू यादव, राजन सिंह, सूरज जायसवाल मौजूद रहे।