फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होने पर सीएमओ पर नाराजगी जताई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के पांचों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इसमें 181 शिकायती पत्रों में आठ का निस्तारण किया गया। जिला स्तरीय समाधान दिवस नौगढ़ तहसील पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में हुई। यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक की नियुक्ति न होने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदहां पर डिलेवरी का काम मई से बंद होने पर सीएमओ से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

नौगढ़ संवाददाता के अनुसार
डीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम सुबह दस बजे तहसील पर पहुंची। यहां नक्सल क्षेत्र के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 30 अध्यापकों का बिना किसी आदेश के संबद्ध जाने की शिकायत पर बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएल प्रताप सिंह को जांच करने का निर्देश दिया। यहां कुल 52 शिकायत आए, इसमें दो का निस्तारण किया गया। मझगांवा गांव के लोगों ने हैंडपंप पर सबमर्सिबल लगाने की शिकायत की। इस पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ , एसडीएम नौगढ़ अभय शंकर मिश्र, तहसहीलदार आनंद कन्नौजिया,सीओ नक्सल नीरज सिंह,ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि सुजीत कुमार उर्फ सुद्दू सिंह मौजूद रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार मुगलसराय तहसील सभागार में एसडीएम न्यायिक राम सजीवन मौर्य की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 25 प्रार्थना पत्र पड़े। इनमें किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हुआ। इस मौके पर तहसीलदार लालता प्रसाद, बीडीओ राजन राय, बीईओ सुरेश सिंह, नायब तहसीलदार नीलम तिवारी, रजिस्ट्रार कानूनगो श्याम सुंदर गुप्ता, विष्णु गुप्ता, आशुतोष राय, त्रिलोकीनाथ, शैलेंद्र सिंह, विनोद पांडेय, अभय श्रीवास्तव, बजरंगबली विश्वकर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, रितेश पांडेय, मिथिलेश यादव रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम आशीष कुमार और सीओ त्रिपुरारी पांडेय के संपूर्ण दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर कुल 40 प्रार्थना पत्रों में मात्र 2 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो पाया। इस मौके पर तहसीलदार नुपूर सिंह,बीडीओ गुलाब चन्द्र सोनकर, सीडीपीओ अवधेश सिंह, मीना गुप्ता, एसडीओ विद्युत प्रशांत कुमार, पूर्ति निरीक्षक के के मिश्रा, अमित द्विवेदी, एबीएसए धर्मेन्द्र मौर्य मौजूद रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम दीप्तीदेव यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मामलों से संबंधित 27 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर सीओ कुंवर प्रभात सिंह, तहसीलदार शैलेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार सदर तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 37 फरियादियों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिया, इसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार फूलचंद्र यादव, नायब बृजेश कुमार, बीईओ विजय यादव, ईओ राजेंद्र प्रसाद, एसडीओ आरके कुशवाहा, एडीओ पंचायत नीरज सिन्हा, रामनगीना सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें