फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत छपी है पूर्व पीएम स्व. वाजपेयी की जन्मतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। कक्षा सात की मंजरी पुस्तक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि गलत अंकित है।
सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रकाशित किताबों से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। कक्षा सात की मंजरी पुस्तक के पाठ संख्या 21 में पृष्ठ संख्या 113 पर बाक्स में अंकित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मतिथि गलत अंकित है। उनकी जन्मतिथि 25 दिसंबर के स्थान पर दो दिसंबर 1924 छपी है। गलती सामने आने के बाद सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने पत्र जारी किया है। जारी पत्र में बीएसए को इस गलती को तत्काल सुधारने का आदेश दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी केके सिंह ने बताया कि पुस्तकों में जो भी त्रुटियां सामने आई हैं, उन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें