फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यमंत्री का बयान से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
कमालपुर --जनपद में आए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के माधोपुर में मेडिकल कालेज की बजाए ट्रामा सेंटर बनाए जाने की बात कहने से नाराज पहाड़ पुर के ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री के बयान की आलोचना कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
विज्ञापन

कहा, प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है। उन्होंने मेडिकल कालेज के बदले ट्रामा सेंटर बनाए जाने की बात कही थी। इस बात से आहत मेडिकल कालेज संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि जिले में ट्रामा सेंटर का बनाया जाना स्वागत योग्य कदम है पर स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान कि मेडिकल कालेज के बदले ट्रामा सेंटर बनाया जा रहा है, जिले कि जनता के लिये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। क्षेत्र की जनता वर्षों से मेडिकल कालेज बनने का सपना संजोए बैठी है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस फैसले को तत्काल बदलते हुए माधोपुर में मेडिकल कालेज ही बनाए जाने की मांग की। प्रदर्शन करने वाले में संतोष यादव, मनीष, रोहन, नागेश सिंह, प्यारेलाल यादव, सतीश, उमेश, विनोद, रीमा, सुप्रिया, इंदु, सरिता, लालमनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें