मुगलसराय। क्षेत्र के धुस खास गांव स्थित एक विद्यालय में भारतीय किसान संघ का जिला सम्मेलन और पदाधिकारियों का चुनाव का आयोजन किया गया। इसमें संतोष मिश्र सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
सम्मेलन में निर्वाचन अधिकारी अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर की देख रेख में संतोष मिश्र जिलाध्यक्ष, मनोज सिंह महामंत्री, रामकृष्ण पाठक कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान आठ ब्लाकों के अध्यक्ष का चुनाव हुआ। इसमें भोला यादव नियामताबाद, राघवेन्द्र सिंह चंदौली, सवरू चौहान सकलडीहा, प्रमोद सिंह बरहनी,जयप्रकाश सिंह चहनियां का चयन किया गया। इस दौरान 180 ग्राम समितियों का गठन कर अध्यक्ष व महामंत्री का चयन किया गया। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि किसान संघ के कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उठाने और उसका निस्तारण कराने का काम करें। कहा कि उत्तर प्रदेश प्रांत का निर्वाचन 15 व 16 सितंबर बलराम जयंती के अवसर पर लखनऊ में प्रदेश के समस्त प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्वाचित किया जाएगा। इस मौके पर रामभरोस पांडेय, कुंवर बहादुर सिंह, अखिलेश सिंह, राकेश सिंह, नंदलाल, महेंद्र सिंह पटेल, अमरनाथ सिंह, पुरुषोत्तम राम, मनीष प्रजापति, अमित पांडेय, ओमप्रकाश, चंद्रिका पांडेय मौजूद रहे।