फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन ने कटवाई 22 बकाएदारों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। गर्मी के दौरान नगर में खपत हो रही बिजली के सापेक्ष जमा हो रहे विद्युत बिलों में अंतर पर सोमवार को अधिशासी अभियंता टीम ने के साथ जगह- जगह निरीक्षण किया। इस दौरान 18 लाख रुपये के 22 बड़े बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। वहीं घर के भीतर लगे 17 मीटरों को बाहर किए जाने के साथ 19 खराब मीटर बदले गए।
विज्ञापन

गर्मी आते ही बिजली की मांग बढ़ जाती है। कई बार लोग बिलों का भुगतान नहीं करते है वहीं अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल भी की जाती है। इन्हीं सब पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को अधिशासी अभियंता (वितरण) प्रवीन कुमार तथा अधिशासी अभियंता (परीक्षण) आशीष सिंह जेई व अन्य कर्मचारियों के साथ शहर में सुभाष नगर व आसपास के मोहल्लों का निरीक्षण किया। इस दौरान 22 बकाएदारों द्वारा बिजली का बिल जमा नहीं किए जाने पर उनकी बिजली काटी दी। दोनों अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा अवैधानिक तरीके से वातानुकूलित उपकरण आदि के प्रयोग की मिल रही शिकायतों तथा मांग के सापेक्ष में वितरण में आ रहे बड़े अंतर को देखते हुए जाँच अभियान को तेज किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिलों का भुगतान समय से करें साथ ही जांच टीम का सहयोग करें। इस दौरान सतीश यादव, कमर फारुखी, एके पांडेय, राजमणि वर्मा, मो.मेंहदी, विकास गुप्ता, आरबीयादव आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें