मुगलसराय। जिला मुख्यालय पर विपक्षियों के विरोध में जिला मुख्यालय पर आयोजित एक दिवसीय सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय के उपवास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के विभिन्न इलाके से भाजपाइयों का समूह जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय पर पहुंचा। इसके पूर्व जगह जगह से जुलूस निकाला गया और नारेबाजी की गई। नगर में नगर पालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय (मुगलसराय) नगर के चेयरमैन व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोस खरवार के नेतृत्व में विभिन्न वाहनों से भाजपाई पहुंचे। इसी तरह नगर के कैलाशपुरी में सभासद निधि तिवारी के आवास से राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जुलूस निकाला और नगर भ्रमण के बाद वे जिला मुख्यालय पहुंचे। इसमें चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, सुधीर चौहान, कृष्णा, राहुल, किशन, प्रदीप, शरद रहे। संकलडीहा संवाददाता के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता अलीनगर तिराहे पर एकत्र हुए। यहां से बाइक जुलूस निकाल कर धरना स्थल पर पहुंचे। इसमें उदय सिंह पप्पू, राम अधार गुप्ता, बनवारी पांडेय, सौरभ सिंह, सर्वेश पांडेय, संतोष राय, प्रीतम उपाध्याय, अवनीश पांडेय, आशीष सिंह, रमाशंकर खरवार, रिंकू, लोकनाथ रहे।