फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा चार और सात के बच्चों ने समान दक्षता परीक्षा में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा चार और सात के बच्चों में ज्ञान बोध का सही आंकलन के लिए बुधवार को सकलडीहा डायट पर समान दक्षता की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। इस मौके पर 158 बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान डायट प्राचार्य और खंड शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस बावत डायट प्राचार्य डा. पारसनाथ ने बताया कि बच्चों की दक्षता की जानकारी के लिए यह परीक्षा का आयोजित की गई है। जनपद के समस्त विकास खंडों के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा चार और सात के बच्चों के ज्ञान आंकलन के लिए जिलाधिकारी द्वारा यह समान दक्षता की परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस दौरान प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें जिला स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग कराया जायेगा। वहीं खण्ड शिक्षा अधिकारी केके सिंह ने बताया कि सकलडीहा विकास खण्ड में परिषदीय 108 प्राथमिक और जूनियर 50 विद्यालय हैं। प्रत्येक विद्यालयों से कक्षा चार और सात से एक-एक बच्चों को इस परीक्षा में शामिल कराया गया है। इस मौके पर एबीआरसी रामाश्रय उपाध्याय, जयनारायण यादव, अमिताभ सिंह, विरेन्द्र प्रताप, चन्द्रशेखर आजाद, डा. देवेन्द्र प्रताप यादव, जेपी रावत, शाह आफताब अहमद, आदित्य सिंह, हिमांशु पाण्डेय, धीरज शाह, कसीमुद्दीन, अशोक सिंह, चन्द्रधर दीक्षित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें