कमालपुर/धानापुर। क्षेत्र के संग्रामपुर(मनिपट्टी), मड़ई, विजयीपुर(कांधरपुर) रसूलपुर, व गजेंद्रपुर गांवों को 31 जनवरी तक ओडीएफ गांव बनाने की मुहिम चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने रविवार को विजयीपुर गांव में पांच महिलाओं को राज मिस्त्री का किट देकर स्वच्छ भारत मिशन योजना की प्रगति की शुरुआत की।
जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 26 जनवरी को ग्राम प्रधान, महिला संगठन की सब सेविकाओं को सम्मानित करेंगा। इसमें इन पांच गांवों की महिला राजमिस्त्रियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने इज्जत घर के निर्माण की आधारशिला रखी। कहा कि आप लोग गांव में स्वच्छता बनाने के लिए खुले में शौच की प्रथा को बंद करे। जिससे गांव की गंदगी दूर हो और महिलाएं को आगे आकर कार्यक्रम को सफल बनाने आह्वान किया। ग्राम प्रधान अभय प्रताप सिंह गांव में शौचालय का निर्माण पूर्ण करवकर गांव को ओडीएफ गांव बनाने में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी आरबी सिंह, विद्या देवी यादव, विनय, मिथिलेश कुमार सिंह, गुलाब पांडेय, नीरज कुमार सिन्हा, डा. राम सिंह, बालचंद राम, प्रेम सिंह, प्रवीण कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे। संचालन सहायक विकास अधिकारी बैजनाथ राम ने किया।