मुगलसराय। विकास खंड सकलडीहा के आलमपुर व कोरी गांव में प्रधानमंत्री आवास के तहत बने आवास का सत्यापन शनिवार को दिल्ली की टीम ने गांवों में पहुंचकर किया तथा निर्देशित किया कि जिस पात्र के आवास पर छत का निर्माण हो चुका है। उसके खाते में तीसरी किश्त भी भेज दिया जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रत्येक गांव में पात्रों को आवास मुहैया कराया गया है । इसी के तहत विकासखंड सकलडीहा के आलमपुर व कोरी गांव में भी पात्रों का आवास बन चुका है । इसके लिए शासन द्वारा गठित दिल्ली की टीम ने डिप्टी चेयरमैन सुरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार को गांव में पहुंचकर स्थलीय जांच किया। वहीं निर्माण कार्य में प्रगति को देख संतोष व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लाभार्थियों को तीसरी किश्त अवमुक्त कर दिया जाए, ताकि अगला काम पूरा कर सकें। हिदायत दिया की अवास योजना में चयनित लाभार्थी आवास का निर्माण नहीं करता है तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी। इस दौरान खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार, ग्राम विकास अधिकारी राम सिंह, ग्राम प्रधान श्याम नारायण यादव, शांति सिंह, सूबेदार सिंह, राहुल जायसवाल, वंश नारायण यादव, अमित एडवोकेट आदि मौजूद रहे।