फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के सेमरा स्थित सेंट अल हनीफ एजूकेशनल सेंटर के खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रबंधक हाजी वसीम ने विजेता खिलाड़ियों को पुस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा एक से लेकर पांच तक के बच्चों ने जलेबी दौड़, गेंद दौड़, संतरा दौड़ और नीबू चम्मच दौड़ में प्रतिभाग किया। जिसमें आंचल, सोनी वर्मा, दिव्यांशी, शिवा यादव, फरहान अहमद, विवेक साहनी, आयत अली, जान्हवी, अदिती विजेता हुए। सौ मीटर दौड़ में राफेल, आमना, बुगरा, प्रियांशी, अंकित गुप्ता, मनीष ने पुरस्कार जीता तथा गणित दौड़ में आसिफ अंसारी प्रथम और शुभम दूसरे स्थान पर रहे। कबड्डी में कक्षा नौ विजेता हुआ तथा क्रिकेट में कक्षा आठ की टीम विजेता हुई। प्रधानाचार्य बी रामजी ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ बच्चों को शरिरिक शिक्षा देना आवश्यक हैं। प्रबंधक हाजी वसीम ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता के द्वारा बच्चों को अनुशासन के प्रति ज्ञान बढ़ता हैं। उन्होन विजेता छात्र छात्राओं को पुस्कृत किया। इस दौरान अश्विनी श्रीवास्तव, आयशा, ममता, अंजू, जूही, राशिद, रवि गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव इद्रीश अंसारी, मंजू देवी आदि मौजूद रहे। संचालन इम्तियाज अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें