फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील का माहौल हो गया तल्ख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। एसडीएम मुगलसराय के स्टेनो शफीक अहमद से मारपीट में अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह पर केस दर्ज होने के बाद अधिवक्ताओं में गुस्सा है। जबकि आरोपित अधिवक्ता की गिरफ्तारी के लिए राजस्वकर्मियों ने शनिवार को मुगलसराय तहसील में धरना दिया। वहीं अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग पर जिले के विभिन्न तहसीलों में लामबंद होकर अधिवक्ताओं ने धरना, प्रदर्शन व नारेबाजी की।
नियामताबाद प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को वकील पर हुए एफआईआर को वापस लेने की मांग के साथ मुगलसराय तहसील परिसर में सिविल बार एसोसिएशन चंदौली के महामंत्री भोलानाथ पाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान मानसिंह, मुरलीधर राव, मनोज गुप्ता, जयप्रकाश यादव, इमरान अहमद, संतोष राय, शकील अहमद, मनोज केशरी, महेंद्र शर्मा आदि अधिवक्ता शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तहसील कर्मी लेखपाल संघ के अध्यक्ष सियाराम यादव व अमीन संघ के अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में लेखपाल, अमीन संघ, धावक संघ, नजारत संघ के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार कर तहसील भवन के गेट पर धरना दिया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष महेन्द्रलाल श्रीवास्तव ने कहा कि अधिवक्ता आए दिन तहसील कर्मियों से अनावश्यक दबाव बनाकर कार्य कराना चाहते हैं। जब उनके दबाव में कर्मचारी नहीं आते हैं तो वे मारपीट करने लगते हैं। इस दौरान सुनील मिश्रा, महताब आलम, प्रियरंजन, शशि उपाध्याय, परवेज अहमद, फारूक, अभिषेक पांडेय, सलमान खान, मिथिलेश यादव, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन



सकलडीहा (ब्यूरो) । मुगलसराय तहसील में विवाद की आंच सकलडीहा तहसील में भी पहुंच गई है। शनिवार को
तहसील के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार सहित विभिन्न कार्यालयों को बंद करा दिया और जमकर नारेबाजी की। चेताया कि वकील पर दर्ज मुकदमा वापस नही लिया गया और तहसील कर्मी के खिलाफ कार्रवाई नही हुई तो अधिवक्ता उग्र आन्दोलन के लिये मजबूर होंगे। इस मौके पर डेमोक्रेटिक बार के संरक्षक अजय सिंह, आनंद सिंह, राजकुमार सिंह, रमाशंकर खरवार, राजेन्द्र यादव, सुरेश यादव, दुर्गेश सिंह, दुर्ग विजय सिंह, श्रीकांत राजभर, नंदलाल, विजय कुमार, नितिन तिवारी, श्यामजीत, संजय सोनकर, संतोष सिंह, संजय सिंह आदि वकील मौजूद रहे।इनसेट
विज्ञापन


नौगढ़ (ब्यूरो)। शनिवार को नौगढ़ तहसील में भी अधिवक्ताओं ने शैलेन्द्र सिंह एडवोकेट के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पर विरोध जताते हुए राजस्वकर्मियों के खिलाफ नारेबताजी कर प्रदर्शन किया । आरोप लगाया कि तहसील के राजस्व कर्मियों की मनमानी के चलते फरीयादी आए दिन तहसील का चक्कर काटते हैं। इस दौरान नौगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय बहादुर ने अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लिए जाने की मांग जिला प्रशासन से की। प्रदर्शन करने वालों में केएन मौर्य, सत्यानंद तिवारी, हेमंत मौर्य, जिलाजीत सिंह, राजनाथ सिंह, जैशलाल, बबुंदर, विनोद कुमार, सरफराज आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें