फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगलगी के पीड़ितों का मददगार बना अंकुर समाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। सामाजिक संस्था अंकुर समाज वेलफेयर सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को क्षेत्र के नूरी गांव में अग्निकांड के पीड़ित को राहत सामग्री का वितरण किया। वहीं घटना में अपना सब कुछ गंवा चुके चिरौंजी राम की पुत्री की शादी में हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात नूरी गांव के दलित बस्ती में अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते चिरौंजी राम की तीन रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गई थी। अगलगी कि इस घटना में पीड़ित परिवार का सब कुछ जल कर खाक हो गया था और परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया। घटना में चिरौंजी राम की बेटी की शादी के लिए रखे सामान भी जल गये। बुधवार की दोपहर अंकुर समाज वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकर्ता नूरी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत सामग्री दी। प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह ने कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए समाजसेवी संगठन का आगे आना सराहनीय कदम हैं। इस दौरान लाल बिहारी प्रजापति , रामअशीष सिंह, मुन्ना यादव, अजित, सोनू, गोलू, रणजीत यादव, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें