चकिया। भारत रत्न डॉ. भीमरॉव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस भारतीय जनता पार्टी मनाएगी। इसके लिए चकिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह जुटे हुए हैं। 7 दिसंबर को माँ काली जी के पोखरे पर दिन में 12 बजे होने वाले परिनिर्वाण दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे।
डॉ. अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस तथा इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्या के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत झोक रही है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक में 7 दिसंबर को दिन में 12 बजे मां काली जी के पोखरे पर आयोजित विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में विधायक शारदा प्रसाद, ब्लाक प्रमुख षिवेन्द्र प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार मौर्य, वशिष्ठ मौर्या, अशोक पांडेय, नागेश पांडेय, उमाशंकर सिंह, काशीनाथ सिंह, अशोक द्विवेदी, रामदुलारे गोड़, अभिषेक मिश्रा, गौरव श्रीवास्तव, लालबिहारी शास्त्री, रामकृत एडवोकेट आदि मौजूद रहे।