फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से साइकल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खजूरा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सोमवार की शाम छह बजे ट्रक के धक्के से साइकल सवार किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरैयॉ गॉव निवासी शैलेष कुमार चौधरी (15) अपने साइकल से कर्मनाशा स्थित सिवान वाले खेत पर पानी भरने गा था। शाम छह बजे वह अपने घर वापस लौट रहा था। वह खजूरा गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। इससे शैलेष गंभीर रूप से जख्मी गया। आस पास के लोग जुटते तब तक ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आस पास के लोगों ने परिवार वालों का सूचित किया। घर वालों ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह शैलेष की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें