फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। पशुपालन विभाग की बैठक सोमवार को सदर ब्लाक परिसर स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में हुई। इसमें टीकारण अभियान की समीक्षा के साथ ही गांवों में लगने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु अरोग्य एवं उत्तम पशु मेला कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी पांडेय ने बताया कि शासन ने किसानों की आय को बढ़ाने के लिए पशु अरोग्य एवं उत्तम पशु मेला कार्यक्रम संचालित करने की योजना बनाई है। इसके तहत प्रत्येक ब्लाक के एक गांव में वर्ष में एक दफा मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए बकायदा वार्षिक कैलेंडर तैयार होगा। हर वर्ष ब्लाक के अलग-अलग गांवों में मेला लगाने की योजना है। इसमें पशुपालकों को पशुओं में फैलने वाली बीमारियों की जानकारी देने के साथ ही अच्छी नस्ल के पशुओं को पुरस्कृत भी किया जाना है। टीकारण अभियान की समीक्षा करते हुए डा. एसपी पांडेय ने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि टीकरण अभियान का लक्ष्य हर हाल में पूर्ण करें। एक भी पशु टीकाकरण से वंचित नहीं रहना चाहिए। सीवीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि झोलाछाप चिकित्सकों द्वारा पशुओं का इलाज किया जा रहा है। निर्देश दिया कि ऐसे चिकित्सकों के विरुद्घ संबंधित थानों में मुकदमा पंजीकृत कराएं। कहा कि सभी पशु चिकित्सालय समय से खोलें और पशु चिकित्साधिकारी चिकित्सालय में उपस्थित रहकर पशुओं का इलाज सुनिश्चित करें। इस अवसर पर डा. महेंद्र यादव, डा. अनूप, डा. अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें